मथुरा में IIT ग्रेजुएट फर्जी बाबा गिरफ्तार; 'गंधर्व विवाह' के नाम पर युवतियों से करता था रेप, अश्लील वीडियो से करता था ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले IIT रुड़की के ग्रेजुएट अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथावाचक बनकर युवतियों का यौन शोषण करता था और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करता था।

UP News: उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने एक ऐसे शातिर और कथित आध्यात्मिक गुरु को गिरफ्तार किया है, जो धर्म की आड़ में युवतियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के रहने वाले अभिषेक मिश्रा (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मथुरा के राधाकुंड इलाके में आदिकर्ता नारायण दास के फर्जी नाम से अपना धंधा चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है।

IIT Roorkee graduate arrested Mathura abhishek mishra rape case

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास

छत्तीसगढ़ की युवती की शिकायत पर हुआ भंडाफोड़

इस पूरे काले कारनामे का पर्दाफाश तब हुआ जब छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखाकर मथुरा पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती के गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की और उसे मथुरा के राधाकुंड से दबोच लिया।

End of Feed