'सपा में आना चाहते हैं भाजपा के 50-70 विधायक', हरदोई सांसद एसपी सिंह का बड़ा दावा

Uttar Pradesh Elections 2027: हरदोई में सपा सांसद एसपी सिंह ने दावा किया कि भाजपा के 50 से 70 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।

Uttar Pradesh Elections 2027: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद एसपी सिंह ने दावा किया कि भाजपा के 50 से 70 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक सपा नेताओं के संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी विधायक का नाम बताने से इनकार कर दिया।

SP Singh

हरदोई सांसद एसपी सिंह

वहीं, सपा के पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उनकी पार्टी को 'बैंड-बाजा पार्टी' करार दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसकी बुकिंग होती है, उसी का गाना गाते हैं और जो एडवांस देता है, उसी के लिए बजाते हैं।

End of Feed