UP MLC Election: गड़बड़ी के बाद आगरा के तीन पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ रद्द, 26 अक्टूबर को फिर होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के तहत आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 3 पोलिंग बूथों पर 23 अक्टूबर का मतदान रद्द कर दिया गया है। अब 26 अक्टूबर को दोबारा वोटिंग होगी।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर 23 अक्टूबर को हुए मतदान को पूरी तरह से रद्द घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन तीनों प्रभावित बूथों पर सोमवार, 26 अक्टूबर को दोबारा मतदान कराया जाएगा।

voter list ANI

23 अक्टूबर को हुए थे मतदान (सांकेतिक चित्र)

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 अक्टूबर को इन विशिष्ट पोलिंग स्टेशनों पर हुई वोटिंग को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58A(2)(a) के तहत रद्द घोषित किया गया है। जिन तीन मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान कराया जाएगा, उनमें मतदान केंद्र संख्या 20 (तहसील परिसर, खेरागढ़), मतदान केंद्र संख्या 21 (क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सैंया) और मतदान केंद्र संख्या 26 (क्षेत्र पंचायत कार्यालय, फतेहाबाद) शामिल हैं।

End of Feed