Lucknow Weather: लखनऊ से गोरखपुर तक कोल्ड-डे अलर्ट के बीच बर्फीली हवाएं; जानें कब मिलेगी राहत

लखनऊ का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Jan 2026:उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और गलन ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं और दिन के समय भी कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं यूपी के शहरों का हाल।

UP Ka Mausam (08 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में जनवरी की शुरुआत भीषण सर्दी के साथ हुई है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह से ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है। हालांकि तेज हवा के कारण कोहरे का असर कुछ हद तक कम दिखा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

lucknow weather today up mausam

लखनऊ में आज भीषण ठंड (सांकेतिक चित्र: iStock)

तापमान सामान्य से नीचे

मौसम विभाग ने राजधानी में दिन के समय कोल्ड-डे को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से लगभग चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। नमी का स्तर करीब 70 फीसदी रहने से सर्दी का असर और ज्यादा महसूस किया गया।

End of Feed