शहर

Jharkhand Weather Today: झारखंड में प्रचंड सर्दी, 2 डिग्री तक लुढ़का कई जिलों का तापमान, ठंड के कांपते नजर आए लोग

झारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Jan 2026: झारखंड में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे, कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां ठंड से लोग कांप रहे हैं। आने वाले दिनों में भी लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

Image

झारखंड में बढ़ी ठंड (फोटो | PTI)

Photo : PTI

झारखंड में आज का मौसम (08 Jan 2026): उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है। यहां हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की मार झेल रहे लोग खुद को बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। इस प्रचंड ठंड में दिन के समय खिलने वाली धूप भी ज्यादा असरदार नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी झारखंड का मौसम ठंडा ही बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान और गिर सकता है। सामान्य से नीचे तापमान होने के कारण कई शहरों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि झारखंड के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां न्यूनतम तापमान शिमला, मनाली से भी कम दर्ज किया जा रहा है। यहां 1.5 और 2.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रचंड सर्दी में सबसे अधिक परेशान का सामना स्कूल के बच्चों और सुबह-सुबह नौकरी के लिए जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी पड़ी हुई है।

झारखंड में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

आज झारखंड में मौसम बिगड़ा हुआ है। घने कोहरे के साथ लोगों को शीतलहर की मार भी झेलनी पड़ेगी। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। सुबह के समय कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है। ट्रेनें देरी से चल रही हैं, हावाई यातायात में भी फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। मौसमी चाल को देखते हुए इस साल झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है।

झारखंड में क्या-क्या अलर्ट जारी है?

आईएमडी रांची ने आज गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, रांची, लोहरदगा में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, कल भी झारखंड के अधिकतर जिलों में घने कोहरे की मोटी परत देखने को मिलेगी। इस दौरान गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, रांची, लोहरदगा में कोल्ड के साथ सर्द हवाएं मुश्किलें पैदा करने के लिए तैयार हैं। दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण उसकी गुनगुनाहट महसूस कम होगी। आने वाले दिनों में ठंड के मौसम से राहत मिलने की कोई खास संभावना नजर नहीं आ रही है।

कहां रहा कितना तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के कुछ प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार है। खूंटी में 2 डिग्री, गुमला 2 डिग्री, लोहरदगा 4 डिग्री, सिमडेगा 4 डिग्री, लातेहार 5 डिग्री, हजारीबाग 6 डिग्री, सरायकेला 5 डिग्री और रांची, चतरा, कोडरमा में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। शीतलहर से तापमान में और कमी दर्ज की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article