माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त बना UP, 'विकास का कोई विकल्प नहीं'; और क्या बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों पर संबोधन देते हुए कहा कि 'विकास का कोई विकल्प नहीं' है। हमारी सरकार ने अबतक के कार्यकाल में प्रदेश को माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त और कर्फ्यू मुक्त बनाया है, जिसके कारण राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में अवैध कब्जों को लेकर माफिया को चेताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन को लोक कल्याण के कामों में इस्तेमाल किया जाएगा और जो भी इसको हथियाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जाएगा। दावा किया कि उनकी सरकार में प्रदेश प्रदेश को माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त बनाकर डर का माहौल खत्म किया है।,

yogi adityanath on up development  mafia free state illegal encroachment action

जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी

सीएम योगी ने संबोधन में कहा कि सरकार के पास जो भूमि है, उसका उपयोग लोक कल्याण के लिए होना चाहिए। यदि उस पर कोई व्यक्ति विशेष कब्जा करता है, तो वह उसका दुरुपयोग करता है, इसलिए सरकारी भूमि का उपयोग विकास परियोजनाओं के लिए किया जाना चाहिए।

End of Feed