इंटरनेट पर अश्लीलता से लेकर लड़कों के हार्मोन्स बढ़ने और सुंदर महिलाओं के होते रेप...सपा नेता एसटी हसन ये क्या-क्या बोल गए?

UP Politics News: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने कहा कि इंटरनेट देश में अश्लीलता का कारण बना। उन्होंने कहा कि अगर सुंदर महिलाए निकल रही हैं तो सबके रेप हो रहे होते, मैं इस बात को मानता हूं इंटरनेट बहुत बड़ी वजह है। इंटरनेट पर एक अशलीलता छाई हुई है।

ST Hasan on Rapes in India: अगर सुंदर महिलाएं निकल रही हैं तो सबके रेप हो रहे होते हैं। ये कहना है कि सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन का। उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने कहा, 'इंटरनेट देश में अश्लीलता का कारण बना'। उन्होंने कहा कि अगर सुंदर महिलाए निकल रही हैं तो सबके रेप हो रहे होते, मैं इस बात को मानता हूं इंटरनेट बहुत बड़ी वजह है। इंटरनेट पर एक अशलीलता छाई हुई है।

st hasan

सपा सांसद एसटी हसन ने रेप पर दिया बयान, हुआ विवाद

'जवान लड़के...गोली मारनी चाहिए'

उन्होंने कहा, 'जवान लड़के उनको (सुंदर महिलाओं) देखते हैं, लड़के उनको देखते हैं, उनके हार्मोन्स इतने बढ़ जाते हैं कि वो अपने को सेक्स परफोर्म करने से रोक नहीं पाते और इस बीच उनके आस पास कोई महिला या कोई लड़की उनके आस पास फंस जाती है, तो उसका रेप हो जाता है। दूसरी वजह शराब है। शराब पीकर आदमी पत्नी और बेटी में फर्क नहीं करता। रेप के लिए बहुत कानून हो और चौराहों में उनको गोली मारनी चाहिए।'

End of Feed