उत्तर प्रदेश का मौसम (24 Feb 2026) UP Weather Today: वाराणसी से नोएडा तक गर्मी का 'ट्रेलर', चटक धूप ने छुड़ाए पसीने; मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। वाराणसी में पारा 31.5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक धूप और तेज होगी और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। जानते हैं यूपी के मौसम का हाल।

यूपी में आज का मौसम (24 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में अभी फरवरी का आखिरी हफ्ता चल ही रहा है, लेकिन मौसम के तेवर देखकर ऐसा लग रहा है मानो मार्च की तपिश ने समय से पहले दस्तक दे दी है। सुबह-शाम की हल्की गुलाबी ठंड अब बीते दिनों की बात होती जा रही है और दोपहर की चटक धूप लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। वाराणसी से लेकर नोएडा तक, पारा अब 30 डिग्री के आंकड़े को पार कर चुका है।

UP Weather.

यूपी में बारिश के आसार नहीं

वाराणसी में सबसे ज्यादा तपिश, 31 डिग्री के पार पहुंचा पारा

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वाराणसी इस समय प्रदेश में सबसे गर्म शहर बनकर उभरी है। यहां पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ताज्जुब की बात यह है कि फरवरी के महीने में ही धूप इतनी तल्ख हो गई है कि लोग दोपहर में बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में भी पारा 29 से 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है।

End of Feed