शहर

मौसम 24 February 2026: IMD का 3 दिन बड़ा अलर्ट, चलेगी आंधी बारिश होगी झमाझम; बर्फबारी से लौटेगी ठंड?

Kal Ka Mausam 24 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : फरवरी के आखिरी सप्ताह में विभिन्न राज्यों में बेमौसम बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान एवं तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ों पर भी बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है, लेकिन उत्तर भारत में दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी परेशान करने लगी है। आइये जानते हैं अगले दिन देशभर में मौसम का मिजाज किस तरह बदलेगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में गर्मी की संभावनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। फरवरी के आखिरी सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की सभावना है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि होली आने तक दिन बेहद गर्म हो जाएंगे। हालांकि, अभी अगले सप्ताह तक सुबह और रात में गुलाबी सर्दी का एहसास कायम रहेगा। हालांकि, पहाड़ों पर एक बार फिर से बारिश एवं बर्फबारी के संकेत हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक नया कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहेगा, जिसके प्रभाव से मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी से विक्षोभ आने का अनुमान है, जो बर्फबारी और हल्की बारिश करेगा। उधर, दक्षिण भारत में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। 23 से 26 फरवरी तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी बादल बरस सकते हैं। फिलहाल, हिमालयी राज्यों को छोड़ दें तो समूचे देश में गर्मी की तेज आहट मिल रही है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा है मौसम

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से चटख धूप निकलने से दिन में गर्मी प्रतीत हो रही है। अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे अभी से पसीने छूट रहे हैं। फिलहाल, मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 25 फरवरी से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे पॉल्यूशन के लेवल पर कमी आ सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बना हुआ है। हालांकि, सुबह और रात में गुलाबी सर्दी से मौसम सुहावना बना हुआ है।

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ है और दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, सुबह और रात में ठंड महसूस की जा रही है। अभी लोगों को कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन काफी गर्म हैं। फिलहाल, राज्य में बारिश के आसार नहीं है। उधर, बिहार में मौसम साफ है। सुबह और शाम की गुलाबी सर्दी को छोड़ दें तो दिन काफी गर्म प्रतीत हो रहे हैं। ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कमोबेश ऐसा ही मौसम हरियाणा और पंजाब में देखा जा रहा है। ये सभी राज्य अभी शुष्क मौसम देखेंगे।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मध्य प्रदेश में बदले मौसम का प्रभाव है, जिससे जयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया जयपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर रोड, मालवीय नगर और टोंक में रुक-रुककर बारिश हुई और सर्द हवाएं चलने से मौसम एक बार फिर से सुहावना हो गया। आईएमडी का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। हालांकि, अधिकांश हिस्सों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु, तेलंगाना में बारिश

स्काईमेट ने बताया कि एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों पर बना हुआ है, जिससे मौसमी गतिविधियां हो रही हैं। मध्य भारत में पिछले 2 दिन से जारी आंधी-बारिश को प्री मानसून का संकेत बताया है। हालांकि, 24 फरवरी को गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है, लेकिन 25 और 26 को भी प्री मानसूनी बारिश जारी रह सकती है। अनुमान है कि अगले दो दिन केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और दक्षिणी कर्नाटक में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। इस मौसम के प्रभाव से मौसम अभी नर्म है, लेकिन समूचे मध्य, दक्षिण, पूर्वोत्तर और पश्चिम में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी से तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसके प्रभाव से 13 हजार फीट ऊंचाई वाले रोहतांग दर्रा समेत चोटियों पर बर्फबारी जारी है। वहीं, कुल्लू, मनाली समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 फरवरी कई हिस्सों पर बारिश एवं बर्फ गिरने से मौसम बदला रहेगा। ये गतिविधियां 27 फरवरी तक कहीं-कहीं हो सकती हैं। लाहौल स्पीति, ताबो, कुकुरसेमी, ऊना समेत कई जगहों पर तापमान माइनस की श्रेणी में है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम साफ रहने से गर्म महसूस हो रही है।

उत्तराखंड में मौसम कैसा है

उत्तराखंड के पर्वतीय भागों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने से मौसम बदल गया है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ घंटों तक बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। गोपेश्वपर में बारिश के साथ ओलावृष्टि से सर्दी बढ़ गई है। वहीं, बदरीनाथ धाम, रूद्रनाथ, हेमकुंड साहिब, माणा घाटी, ज्योतिर्मठ और नंदप्रयाग आदि स्थानों पर बारिश हुई, जिससे लोगों को सिहरन वाली सर्दी का सामना करना पड़ा। गंगोत्री, यमुनोत्री समेत कई बर्फीले स्थानों पर तापमान माइनस की श्रेणी में बना हुआ है। उधर, कश्मीर में मौसम साफ है। घाटी को छोड़कर अधिकांश भागों में अब धीरे-धीरे गर्मी के आसार दिख रहे हैं। घाटी में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अभी कड़ाके की सर्दी का आलम जारी है। श्रीनगर में फरवरी में ही अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article