उत्तर प्रदेश का मौसम (21 May 2026) UP Weather Today: यूपी में गर्मी का रेड अलर्ट, सुबह से रात तक बरस रही आग; 59 जिलों में आज लू का कहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 May 2026: यूपी इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज 59 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जिनमें 22 जिलों में रेड अलर्ट है।

यूपी में आज का मौसम (21 May 2026): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। यूपी का बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ। यहां का तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। गुरुवार सुबह भी पूरे राज्य में तेज धूप निकल आई है, जिसकी तल्खी का एहसास दिन की शुरुआत के साथ ही होने लगा है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 59 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। जिनमें से 22 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है। इन जिलों में तीखी धूप के साथ दिनभर गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे हालात गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से दिन में घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

UP Weather today

यूपी के 22 जिलों में लू का रेड अलर्ट

कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, हमीरपुर, महोबा, झांसी और मिर्जापुर।

End of Feed