उत्तर प्रदेश का मौसम (21 Apr 2026) UP Weather Today: चुभती-जलती गर्मी से बेहाल UP, अगले दो दिन में लू चलने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Apr 2026: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। आज लखनऊ में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

UP Weather Today यूपी में आज का मौसम (21 Apr 2026): उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कई जगह अभी से ही लू यानी हीटवेव जैसे हालात दिखने लगे हैं। जबकि अभी पिछले हफ्ते ही राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई थी, जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, अब फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और आसमान साफ रहेगा। इसके चलते दिन-दोपहर में तेज धूप में निकलना मुश्किल होगा और पारा भी लगातार नई ऊचाईंया छुएगा।

UP Weather Today 21st April

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू जैसे हालात

राजधानी लखनऊ में आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल की सुबह से ही तेज धूप का असर बना हुआ है और पछुआ हवाएं भी गर्मी को और बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

End of Feed