शहर

दिल्ली का मौसम (21 Apr 2026) Delhi Weather Today: झुलसा देगी तेज धूप, Heatwave से जीना होगा मुहाल

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Apr 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज 21 से 23 अप्रैल के बीच लू की चेतावनी दी गई है।

Image

दिल्ली में आज से हीटवेव जैसे हालात

दिल्ली में आज का मौसम (21 Apr 2026): दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों में तेजी से बदला है। पिछले दिनों हुई बारिश का असर अब खत्म हो गया है और प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन के समय आसमान से मानो आग बरस रही है, जो जलाने को तैयार है। आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में इस मौसम में पहली बार लू यानी हीटवेव चलने की आशंका है।

19 अप्रैल से मौसम में आया बदलाव

19 अप्रैल को दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की हुई थी। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत अस्थायी थी। सोमवार 20 अप्रैल से ही पूरे क्षेत्र में प्रचंड गर्मी देखने को मिल रही है।

तीन दिन हीटवेव का खतरा

भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आज यानी मंगलवार 21 से 23 अप्रैल के बीच हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) चल सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पड़ने वाली लू का असर दिल्ली-NCR के आसपास के क्षेत्रों के लोग भी महसूस करेंगे, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

हदें पार करेगा पारा

उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे दिल्ली-NCR में गर्मी और भी प्रचंड रूप दिखा सकती है और दिन के समय हालात मुश्किल हो सकते हैं।

गर्म रातों की चेतावनी

आज मंगलवार 21 से 23 अप्रैल के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्म रातें (Warm Night Conditions) रहने की संभावना है। इसका असर दिल्ली-NCR में भी देखने को मिल सकता है, जिससे रात के समय भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

जानकारों का मानना है कि इस दौरान लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए और पर्याप्त पानी पीकर स्वयं को हाइड्रेट रखना चाहिए।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article