UP Weather Today: यूपी में बारिश की राहत हुई खत्म, आज से फिर चढ़ेगा पारा; शुरू होगा गर्मी का असली दौर

UP Weather Today (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 Apr 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज दिख रहा है। नोएडा-मेरठ में बारिश से मिली राहत, जबकि बांदा और प्रयागराज में लू का कहर है। जानें 18 अप्रैल से बदलने वाले मौसम का पूरा हाल।

यूपी में आज का मौसम (18 Apr 2026): उत्तर प्रदेश में राज्य का एक हिस्सा आंधी और बारिश से राहत की सांस ले रहा है, वहीं दूसरा हिस्सा भीषण गर्मी और लू की तपिश में झुलस रहा है। कुदरत के इस दोहरे मिजाज ने कहीं लोगों के चेहरे खिला दिए हैं, तो कहीं दोपहर का कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आई यह राहत महज एक अस्थायी पड़ाव है और जल्द ही सूरज के तेवर और कड़े होने वाले हैं।

UP weather today

यूपी में बढ़ेगी गर्मी

पश्चिमी यूपी में 'आसमानी' राहत का दौर (Noida Ghaziabad Meerut Weather)

शुक्रवार की शाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। दिल्ली-NCR से सटे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे इलाकों में दोपहर तक चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन शाम होते ही अचानक काली घटाएं छा गईं। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश ने पूरे वातावरण को ठंडा कर दिया। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर में तो इस बदलाव का असर इतना रहा कि तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मुजफ्फरनगर में तेज हवाओं के चलते कुछ जगहों पर पेड़ और खंभे भी गिरे, लेकिन भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल गई।

End of Feed