उत्तर प्रदेश का मौसम (15 April 2026) UP Weather Today: यूपी में आग उगल रही गर्मी! 42 डिग्री पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों का खतरा

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 April 2026: यूपी में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पार जा चुका है। आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा, जानें।

यूपी में आज का मौसम (15 April 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम ने तेजी से करवट बदली है। बारिश का मौसम थमने के बाद गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, जिसके कारण कई जिलों में भीषण गर्मी सताने लगी है। मंगलवार को यूपी के 5 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं बुंदेलखंड और दक्षिण जिलों में दिन में चिलचिलाती गर्मी ने बहुत परेशान किया। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी या तापमान और उछाल भरेगा, आइए जानते हैं।

Uttar Pradesh Weather Today - AI

यूपी का मौसम (AI Image)

यूपी में 15 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Uttar Pradesh Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, इस दौरान कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं है। आगामी 4-5 दिनों तक प्रदेश में गर्मी से राहत के कोई आसान नहीं हैं। इस दौरान मौसम साफ और शुष्क ही बने रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन में सूरज की तपिश भी बढ़ेगी और तेज धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है।

End of Feed