शहर

बंगाल चुनाव के लिए रेलवे की खास तैयारी, मुंबई से हावड़ा के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

पश्चिम बंगाल चुनाव और गर्मियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है, जो मुंबई से हावड़ा के बीच चलेंगी। ये ट्रेनें प्रवासी यात्रियों को घर जाकर मतदान करने में मदद करेंगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Mumbai to Howrah Special Trains: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bengal Elections) को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने मुंबई से हावड़ा (कोलकाता) के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन खासतौर पर उन लोगों के लिए किया जा रहा है, जो काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं ताकि वे चुनाव के दौरान अपने घर आकर वोट डाल सके। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को राहत मिलेगी।

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार, ये दोनों स्पेशल ट्रेनें मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से हावड़ा के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भी इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि लोगों को यात्रा करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 01145 स्पेशल मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को रात 8:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन तीसरे दिन यानी गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को सुबह 6:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, वापसी के लिए ट्रेन नंबर 01146 स्पेशल गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:45 बजे हावड़ा से रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को रात 11:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी रेलवे स्टेशन।

ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू

इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसी-2 टियर, 9 एसी-3 टियर, 3 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्ला, 1 सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर वैन है। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री ऑनलाइन IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या RailOne ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन भी टिकट बुकिंग की जा रसकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!