UP में गर्मी पर बादलों ने लगाया ब्रेक, कई जिलों में आंधी-बारिश से गिरा तापमान; IMD का आया अलर्ट

यूपी में बढ़ते तापमान और गर्मी पर बादलों ने राहत की ब्रेक लगाई है। पिछले कुछ घंटे से राज्य के कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई।

UP Ka Mausam : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कई दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना व्यक्त की है। अगर आंधी-बारिश का क्रम जारी रहा तो लू की गतिविधियों पर धीरे-धीरे ब्रेक लगेगा।

UP Ka Mausam 13 June 2026

यूपी का मौसम

यूपी में कहां कितनी बारिश

आईएमडी ने बताया कि सबसे अधिक 67.6 मिलीमीटर वर्षा कानपुर शहर में दर्ज की गई। कानपुर के बाद सीतापुर के भटपुरवाघाट में 44.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। कानपुर आईएएफ और कानपुर ऑब्जर्वेटरी में क्रमशः 42 मिलीमीटर और 38.4 मिलीमीटर बारिश हुई। फर्रुखाबाद के कायमगंज में 36.1 मिलीमीटर, फतेहगढ़ में 31.6 मिलीमीटर, सीतापुर के नैमिषारण्य (नीमसार) में 29 मिलीमीटर और कन्नौज के तिर्वा में 17 मिलीमीटर वर्षा शामिल है।

End of Feed