UP Weather: यूपी में अजब मौसम का खेल, सुबह धुंध-दिन में तेज धूप; अब बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 March 2026: यूपी में इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह के समय कई शहरों में धुंध छाई रही। जिसके बाद दिन में तेज धूप निकल आई और दिनभर तेज गर्मी का एहसास हुआ। जिससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। दो दिन बाद यूपी में बारिश का भी अलर्ट है।

यूपी में आज का मौसम (12 March 2026): उत्तर प्रदेश में अजब-गजब मौसम देखने को मिल रहा है। बीते दिन सुबह के समय कई शहरों में अचानक धुंध और मोटी परत छा गई। जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। कई जगहों पर धूप लगभग गायब ही हो गई। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा समेत कई शहरों में धुंध देखने को मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया और दिन में तेज धूप भी निकल आई। फिलहाल यूपी में तेज गर्मी पड़ रही है और तापमान भी 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लेकिन जल्द ही राज्य में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

UP Weather (2)

आज यूपी का मौसम (AI Image)

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। जिस कारण दो दिन तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है। इस दौरान मौसम साफ रहने के कारण दिनभर तेज धूप निकली रहेगी। जिस कारण सामान्य से अधिक गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

End of Feed