UP Weather Today: यूपी में कभी बारिश-कभी तेज धूप,नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम; पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 May 2026: यूपी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके कारण तेज गर्मी परेशान कर सकती है। लेकिन आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश का नया दौर जल्द शुरू होने की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम (10 May 2026): उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। आज यूपी में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन में तेज धूप भी निकलेगी और गर्मी भी सताएगी। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है। शनिवार को यूपी में सबसे गर्म जिला झांसी रहा, यहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद प्रयागराज और बांदा में 39.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

UP Weather AI

यूपी का मौसम

यूपी में बारिश का नया दौर

मौसम विभाग के अनुसार, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव यूपी के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। जिसके चलते 12 मई को बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। 12 से 15 मई के दौरान यूपी के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसके साथ ही एक बार फिर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed