उत्तर प्रदेश का मौसम (07 June 2026) UP Weather Today: यूपी में फिर शुरू हुआ गर्मी का सितम, मानसून भी करेगा देरी; 9 जून से चलेगी लू

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 June 2026: उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह की राहत के बाद गर्मी ने फिर तेवर दिखाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जून से यूपी के 40 जिलों में भीषण लू चलने की आशंका है। मानसून भी चार दिन देरी से आएगा।

यूपी में आज का मौसम (07 June 2026): उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों के मौसमी उतार-चढ़ाव और बारिश के बाद अब तपिश भरे दिन एक बार फिर लौट आए हैं। मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार से पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू होगी। अगले पांच से छह दिनों के भीतर पूरब से पश्चिम तक लगभग सभी जिलों में दिन का पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही, आगामी 9 जून से 11 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के करीब 40 जिलों में भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है, जिससे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा एक और आशंका ये जताई जा रही है कि यूपी में मानसून भी देरी से ही आएगा।

UP Weather today

मानसून आने से पहले तपेगा उत्तर प्रदेश

झांसी रहा सबसे गर्म शहर, लखनऊ-वाराणसी में भी बढ़ी तपिश

शनिवार को यूपी का मौसम एकदम बदल गया और 29 मई से पहले पड़ने वाली भीषण गर्मी की तरह ही तीखी धूप का प्रकोप रहा। शनिवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में सूरज की तपिश सबसे ज्यादा महसूस की गई, जहां झांसी 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

End of Feed