उत्तर प्रदेश का मौसम (05 July 2026) UP Weather Today: यूपी में फिर गर्मी का अटैक, मानसून की वापसी का इंतजार; जानें कब बदलेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05 July 2026: यूपी में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है, जिससे गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 7 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम (05 July 2026): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून कमजोर पड़ गया है। जिसके कारण गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। आज सुबह अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना हुआ है। साथ ही तेज धूप भी निकल आई है। मौसम विभाग ने आज 26 जिलों में भीषण गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

UP Weather

यूपी में मानसून पड़ा सुस्त, गर्मी-उमस ने फिर बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

क्यों कमजोर पड़ गया मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आ रही है, साथ ही बारिश कराने वाले मौसम सिस्टम कमजोर हो गए हैं, जिससे फिलहाल मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। हालांकि, यह स्थिति सिर्फ कुछ ही दिनों तक रहने वाली है। विभाग का कहना है कि 7 जुलाई से मानसून फिर एक्टिव होगा। जिसके बाद 8 से 10 जुलाई के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। फिलहाल अगले दो दिनों तक प्रदेश में मानसून कमजोर रहने वाला है। जिसके कारण पश्चिमी और दक्षिणी यूपी के कुछ हिस्सों में हलकी बारिश होने का अनुमान है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी में उमस और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। इसके बाद मौसम में फिर सुधार होगा और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

End of Feed