UP Weather Today: यूपी पर मौसम का अटैक! आंधी-बारिश और ओलों का तांडव; जानें अपने शहर का वेदर

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 May 2026: यूपी में आज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 12 जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावित रह सकता है, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज का मौसम (04 May 2026): उत्तर प्रदेश में आज मौसम कहर बरपाने वाला है। यूपी के अधिकांश जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। बीते 5 दिनों से प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है। साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह भी कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 4-5 दिनों तक बारिश क दौर जारी रहने की संभावना है।

Uttar Pradesh Weather Today - AI

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी में काले बादलों का डेरा आसमान में रहेगा। 13 जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। जिनमें चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच शामिल हैं।

End of Feed