योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों का तबादला, 5 जिलों के DM बदले, देखें लिस्ट

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 38 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। पांच जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। अनुज सिंह को LDA का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रथमेश कुमार को सीतापुर का DM नियुक्त किया गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ और वाराणसी में भी अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात जारी आदेश के तहत 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव में सीतापुर, मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थनगर, बिजनौर और महाराजगंज समेत पांच जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ विकास प्राधिकरण में भी नई तैनाती की गई है।

up ias transfer

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों का तबादला हुआ। फाइल फोटो।

अनुज सिंह बने एलडीए के नए उपाध्यक्ष

इस फेरबदल में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव और उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अपर निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

End of Feed