UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए कई जिलों के कप्तान बदल दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को फिर से बड़ा प्रशासनक फेरबदल करते हुए 20 आईपीएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में कई जिलों के कप्तान शामिल हैं। इसमें ए. सतीश गणेश को ADG यातायात एवं सड़क सुरक्षा लखनऊ बनाया गया है। वहीं, भगवान एस. श्रीवास्तव ADG तकनीकी सेवाएं, यूपी के साथ ADG अपराध का अतिरिक्त प्रभार और यशवीर सिंह को जौनपुर का एसपी नियुक्त किया गया है।

UP Government Transfers 20 IPS Officers

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-Myyogiadiyanat)

इसके अतिरिक्त कुंवर अनुपम सिंह SP, PAC मुख्यालय लखनऊ भेजे गए हैं। रवीना त्यागी को SP बाराबंकी बनाया गया है। वहीं, संजय कुमार सेनानायक, 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज भेजा गया है।

End of Feed