Noida Protest: नोएडा में हिंसा के पीछे कौन? यूपी सरकार का बड़ा खुलासा; 66 में से 45 आरोपी मजदूर नहीं

नोएडा हिंसा मामले में गिरफ्तार 66 लोगों में से 45 मजदूर नहीं निकले। यूपी सरकार ने कहा कि बाहरी तत्वों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी भड़काई। पुलिस ने 11 आगजनी आरोपी और 19 भड़काने वालों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार लोगों पर साजिश रचने का आरोप है।

Noida Protest News: नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा खुलासा किया है। सरकार के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए कई लोग मजदूर नहीं थे और हिंसा में बाहरी तत्वों की भूमिका सामने आई है। नोएडा पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में अब तक 66 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 45 लोगों के मजदूर नहीं होने की बात सामने आई है। साथ ही विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और आगजनी भड़काने में 'बाहरी तत्वों' की अहम भूमिका रही। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि उसने मजदूर आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाने की "सुनियोजित साजिश" को नाकाम करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। कुछ ही घंटों में स्थिति पर काबू पा लिया गया और इसके बाद औद्योगिक गतिविधियां सामान्य हो गईं।

Noida Protest- PTI

नोएडा प्रोटेस्ट की फाइल फोटो

नोएडा में कैसे भड़की आगजनी

सोमवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस की एसयूवी समेत कई वाहनों में आगजनी की गई, सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ की गई और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। जांच के निष्कर्षों का हवाला देते हुए सरकार ने कहा कि आगजनी के मामलों में पहचाने गए 17 लोगों में से 11 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें आठ मजदूर नहीं हैं। लोगों को भड़काने के मामले में पहचाने गए 32 लोगों में से अब तक 19 को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 34 ऐसे लोगों को भी पकड़ा गया है जो मजदूर नहीं थे और उन पर प्रदर्शन में शामिल होकर माहौल बिगाड़ने का आरोप है।

End of Feed