UP Crime News: मेरठ में पुलिस चौकी परिसर में मारपीट, बीच-बचाव कराने आए व्यक्ति की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2023, 12:18 PM IST

UP Crime News Today: मेरठ की पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी के पास वादी पक्ष आया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आबिद (50) दोनों पक्षों में बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था, इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गया।

UP Crime News Today: मेरठ जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र की सोहराब गेट पुलिस चौकी परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराने आए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को सुबह यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उसने हंगामा कर दिया। कई घंटे तक चौकी में शव रखकर लोग कार्रवाई की मांग करते रहे। देर रात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

​UP Crime News Today, UP Crime News, UP Crime, UP Hindi News, Crime in Meerut, Meerut News in Hindi, Meerut Hindi News, Meerut Latest News



मेरठ में युवक की मौत। (सांकेतिक फोटो)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने आज सुबह घटना के बारे में बताया कि थाना कोतवाली के तहत आने वाले एक क्षेत्र में साकिब और उसके परिजन तथा मुस्तफा, मुस्तकीम, अशरफ के बीच 26 दिसंबर को मारपीट हुई जिसका मामला दर्ज किया गया। सजवाण ने बताया कि शुक्रवार रात वादी पक्ष अपना बयान दर्ज कराने चौकी प्रभारी के पास आया था जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। आबिद (50) दोनों पक्षों में बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था, इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

End of Feed