Greater Noida Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट से घर में लगी आग, पिता-पुत्र की मौत; बहू और पोता झुलसे

Greater Noida Cylinder Blast: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद हुए ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 56 वर्षीय वीरपाल और उनके 24 वर्षीय बेटे अभिषेक की मौत हो गई, जबकि बहू काजल और दो वर्षीय पोता आदित्य झुलस गए।

Greater Noida Cylinder Blast: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव में आज शाम एक घर में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण सिलेंडर बलास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

Greater Noida Cylinder Blast

(प्रतीकात्मक फोटो)

मृतकों की पहचान 56 वर्षीय वीरपाल और उनके बेटे 24 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। वहीं, अभिषेक की पत्नी काजल और उनका दो साल का बेटा आदित्य भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed