बलात्कार मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा, बोले- मैंने कुछ गलत नहीं किया

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2025, 09:37 AM IST

सीतापुर जिले की एक अदालत ने रेप मामले में राकेश राठौर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की, लेकिन हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर गिरफ्तारी हुई थी।

Rakesh Thakur: बलात्कार मामले में फंसे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को आड सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो मैं अपने लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करता हूं। यह मेरे लिए प्रायश्चित का समय है। जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा। मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता था। मुझे पार्टी से पूरा समर्थन मिला है।

congress MP bail

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर

हाई कोर्ट ने 11 मार्च को राठौर को जमानत दी थी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) के तहत दर्ज मामले में 11 मार्च को राठौर को जमानत दे दी थी। हालांकि, उसी दिन सीतापुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध) को जोड़ते हुए आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है, जिससे राठौर की तत्काल रिहाई रुक गई और उन्हें निचली अदालत में फिर से जमानत के लिए आवेदन करना पड़ा।

End of Feed