'जब तक राम मंदिर जाने की इजाजत नहीं मिलती, तब तक अयोध्या नहीं छोड़ेंगे', हाउस अरेस्ट के दावे के बीच अजय राय के बयान से गरमाई सियासत

अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि उन्हें राम मंदिर में दर्शन करने से पहले ही नजरबंद कर दिया गया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें प्रभु श्रीराम के दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी, तब तक वह अयोध्या से वापस नहीं जाएंगे। वहीं कुछ देर बाद प्रशासन ने उन्हें राम लला के दर्शन करने की इजाजत दे दी।

Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें अयोध्या पहुंचते ही नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें राम मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी, तब तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। राय ने अयोध्या से मंगलवार को टेलीफोन पर पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, "मंगलवार के कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचते ही पुलिस ने मुझे 'हाउस अरेस्ट' (नजरबंद) कर दिया।" उन्होंने कहा, "जब तक मुझे राम मंदिर जाने की अनुमति नहीं मिलती, मैं अयोध्या नहीं छोड़ूंगा।"

UP Congress Chief Ajay Rai (File Photo)

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (फाइल फोटो)

"यह कैसी सरकार है?"

राय ने एक गेस्ट हाउस से टेलीफोन पर बातचीत में कहा, "यह कैसी सरकार है, जो हमारे राम मंदिर जाने से डरती है?" राय ने दावा किया कि उन्हें मंगलवार के कार्यक्रम के लिए अयोध्या पहुंचने के तुरंत बाद सोमवार देर रात उनके होटल से आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अतिथि गृह ले जाया गया, जहां उन्हें नजरबंद कर रखा गया है। उन्होंने कहा, "आधी रात को मुझे होटल से आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में ले जाया गया और अभी भी मुझे वहीं रखा गया है।"

End of Feed