संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना समाजवादी पार्टी का शौक और शगल, यूपी विधानसभा में हंगामे पर बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, हम चर्चा स्वीकार करते हैं, आप बात को सदन में नियम सहित रखें, लेकिन कार्यवाही का विरोध करना, प्लेकार्ड लहराना, अपमानजनक व्यवहार, समाजवादी पार्टी का यह शर्मनाक रवैया है।

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में समाजवादी पार्टी व विपक्षी सदस्यों को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने सपा विधायकों के अभद्रतापूर्ण आचरण पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी व विपक्ष का आचरण असंवैधानिक और शर्मनाक है। विपक्ष सदन की कार्यवाही को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसे सभी प्रदेशवासी देख रहे हैं।

Yogi ji

सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर निशाना (फाइल फोटो)

संसदीय लोकतंत्र को पुष्ट करने वाली संस्थाओं का अपमान

End of Feed