उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का गनर गिरफ्तार, एक युवती को गर्भवती कर दूसरी महिला संग रचाया ब्याह

UP Cabinet Minister Om Prakash Rajbhar News: ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात कराये जाने का आरोप लगाया है।

Om Prakash Rajbhar Gunman Arrested: वाराणसी पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला का चार साल तक शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के आरोप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के गनर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने मिर्जापुर के रहने वाले सिपाही और प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात कराये जाने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का गनर गिरफ्तार, एक युवती को गर्भवती कर दूसरी महिला संग रचाया ब्याह

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का गनर गिरफ्तार, एक युवती को गर्भवती कर दूसरी महिला संग रचाया ब्याह

त्रिपाठी के अनुसार, युवती ने तहरीर में कहा है कि सारनाथ के बेनीपुर में किराए पर रहने वाले राय से उसके पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे और इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।

End of Feed