यूपी में BJP ने घोषित किए बचे हुए 5 जिलाध्यक्ष, वाराणसी-गोरखपुर में नए चेहरों को कमान; देखें सूची

BJP के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर गुरुवार को पांच जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें PM मोदी के क्षेत्र वाराणसी में राम सकल पटेल और सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर में रमेश गुप्ता को संगठन की कमान दी गई है।

UP BJP New District Presidents: अगले साल यानी 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं और उसकी जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में सत्ताधीश दल भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पद संभालने के बाद जिलाध्यक्षों की यह सबसे महत्वपूर्ण सूची मानी जा रही है। गुरुवार को पार्टी ने सूबे के बचे हुए अंतिम 5 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। इस सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें वाराणसी और गोरखपुर जैसे VVIP क्षेत्रों में नए और अनुभवी चेहरों को कमान सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को तुरंत कार्यभार संभालने और बूथ स्तर से लेकर मंडल और सेक्टर स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का बड़ा टास्क सौंपा है।

UP BJP new district presidents list

चुनाव 2027 को लेकर अध्यक्ष पंकज चौधरी का बड़ा ऐलान (चित्र साभार: X/@mppchaudhary)

वाराणसी और गोरखपुर में जमीनी चेहरों पर दांव

चूंकि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है, इसलिए इन दोनों जगहों पर संगठन को मजबूत रखना पार्टी के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

End of Feed