UP ATS ने आतंकी साजिश का किया पर्दाफाश, केरल से मास्टरमाइंड मोहम्मद रज़ा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़े आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए केरल से मास्टरमाइंड मोहम्मद रज़ा उर्फ़ जाबिर अली को गिरफ्तार किया है।

यूपी एटीएस ने बड़े आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए केरल से मास्टरमाइंड मोहम्मद रज़ा उर्फ़ जाबिर अली को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से निवासी फतेहपुर, यूपी के रहने वाले मोहम्मद रज़ा को 29 सितंबर को केरल में गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लाया गया था। इससे पहले ATS ने कानपुर, रामपुर, सोनभद्र और सुल्तानपुर से 4 कट्टरपंथी गिरफ्तार किये थे। आरोप है कि ये सभी देश में गैर मुस्लिम धर्म गुरुओं की हत्या कर शरिया कानून लागू करना चाहते थे।

Mohammed Raza arrested

आतंकी मोहम्मद रज़ा उर्फ़ जाबिर अली गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, चारों आरोपी अपने जिलों में दंगे भड़काने की साजिश रच रहे थे। बताया जा रहा है कि चारों आतंकी पाकिस्तानी संगठन से प्रभावित हैं। ये आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए फंडिंग की अपील कर रहे थे। आरोप है कि ऑडियो और वीडियो भेजकर लोगों को उकसाने का काम करते थे। सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर एक दूसरे से संपर्क करते थे। अब चारों आरोपी एटीएस की रडार पर हैं।

End of Feed