निवेश, स्टार्टअप, सुरक्षा और रोजगार में UP अग्रसर, 24 घंटे मिल रही बिजली! अनुपूरक बजट चर्चा पर बोले CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अकेले उत्तर प्रदेश में 11,595 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। आने वाले समय में जिन नई परियोजनाओं से बिजली उत्पादन शुरू होने जा रहा है, उनमें घाटमपुर, खुर्जा, अनपरा-ई, ओबरा-डी और मेजा शामिल हैं। इन परियोजनाओं से 6,541 मेगावाट अतिरिक्त बिजली बहुत जल्द प्रदेश को मिलने वाली है। इसका अर्थ है कि निकट भविष्य में उत्तर प्रदेश अकेले 18,136 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा।

लखनऊ : विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के ऊर्जा, सुरक्षा, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में हुए व्यापक परिवर्तन को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने न केवल बुनियादी ढांचे और कानून-व्यवस्था में मजबूती हासिल की है, बल्कि निवेश, स्टार्टअप और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाई है।मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऊर्जा के विषय पर नेता विरोधी दल ने चर्चा नहीं की और संभवतः यह अच्छा ही है। शायद उन्हें अब बिजली मिल रही है, इसलिए इस विषय पर बोलने की आवश्यकता नहीं समझी गई। क्योंकि यह सच्चाई है कि पहले गांवों में बिजली नियमित रूप से उपलब्ध नहीं थी। आज यदि गांवों में बिजली आ रही है, तो स्वाभाविक है कि लोग संतुष्ट होंगे। आप देखिए, कभी-कभी शिवपाल जी के बगल में बैठने से संगत का थोड़ा असर पड़ जाता है, लेकिन सामान्यतः आप सच बोलते हैं और सच यह है कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कुल विद्युत उत्पादन मात्र 7,159 मेगावाट था।

UP assembly supplementary budget 2025

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (@myogiadityanath)

End of Feed