UP IAS-PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) समेत कई अपर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM) और नगर निगम के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (सांकेतिक फोटो)
तीन जिलों के CDO बदले
सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है। उनकी जगह राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर के CDO की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (नगर) के रूप में तैनात योगानन्द पाण्डेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है। अम्बेडकर नगर के CDO आनन्द कुमार शुक्ला को विशेष सचिव रेशम विभाग के साथ निदेशक रेशम की जिम्मेदारी दी गई है। कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अम्बेडकर नगर का नया CDO बनाया गया है।
राजस्व परिषद में भी बदलाव
प्रयागराज के राजस्व परिषद में भी महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है। सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव नियुक्त गया है। वहीं डॉ. विश्राम और देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। आईटी विभाग के विशेष सचिव राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग के सचिव का पदभार दिया गया है। संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग और अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। वहीं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा नेहा शर्मा को सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO भी बदले
वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विश्वभूषण मिश्रा को अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
34 PCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
आईएएस अधिकारियों के साथ शासन ने 34 पीसीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए हैं। इसमें कई जिलों के SDM, ADM और नगर निकाय से जुड़े अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। गाजियाबाद के अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव को आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय में संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) नियुक्त गया है। वहीं सहकारी चीनी मिल संघ की प्रधान प्रबंधक बरखा सिंह को वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अमित कुमार-2 और विनीत उपाध्याय को सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।
प्रयागराज के एडीएम (नजूल) संजय कुमार पाण्डेय को गौतमबुद्धनगर का एडीएम (प्रशासन) बनाया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर के एडीएम (प्रशासन) मंगलेश दुबे को प्रयागराज में उपसंचालक चकबंदी की जिम्मेदारी दी गई है। हापुड़ की एसडीएम श्रीमती रेणु को अपर नगर आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है। वहीं आजमगढ़ की एसडीएम श्रीमती प्रियंका सिंह को अपर नगर आयुक्त मथुरा भेजा गया है। देवरिया के ADM (वित्त/राजस्व) राम शंकर को आयुक्त खाद्य एवं रसद का उपायुक्त (प्रशासन) बनाया गया है। कासगंज के ADM (वित्त/राजस्व) दिग्विजय प्रताप सिंह को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। एटा के ADM (प्रशासन) संगम लाल को मिर्जापुर में ADM (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) की जिम्मेदारी दी गई है।
जालौन के ADM (न्यायिक) योगेंद्र सिंह को रेशम निदेशालय का उपनिदेशक (प्रशासन) बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को ADM (वित्त/राजस्व), देवरिया और बुलंदशहर के SDM दीपक कुमार पाल को नगर मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया है। हापुड़ की SDM रेणु को गाजियाबाद का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। औरैया के SDM अजय आनंद वर्मा को आजमगढ़ और आजमगढ़ की SDM दिव्या सिकरवार को औरैया भेजा गया है। सिद्धार्थनगर की SDM रेणु मिश्रा को फर्रुखाबाद, गोंडा के SDM प्रदीप कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर और कानपुर देहात के SDM प्रद्युम्न कुमार को बस्ती में भेजा गया है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की उपसचिव वंदना त्रिवेदी को डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन अकादमी में उपनिदेशक नियुक्त गया है। बदायूं के ADM (प्रशासन) अरुण कुमार को बहराइच का ADM (वित्त/राजस्व) और सहारनपुर के SDM मानवेंद्र सिंह को बदायूं का ADM (प्रशासन) बनाया गया है। इसके अलावा मंडी परिषद के उपनिदेशक राजीव कुमार राय को बागपत के ADM (वित्त/राजस्व) और आगरा के ADM (नागरिक आपूर्ति) अजय नारायण सिंह को एटा की ADM (प्रशासन) जिम्मेदारी दी गई है। आजमगढ़ के SDM प्रशांत कुमार को आगरा का ADM (नागरिक आपूर्ति) और प्रियंका सिंह को मथुरा का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
कानपुर विकास प्राधिकरण के सचिव अभय कुमार पाण्डेय को कासगंज का ADM (वित्त/राजस्व) नियुक्त किया गया है। कौशांबी के SDM सुखलाल प्रसाद वर्मा को प्रयागराज का ADM (नजूल) और बस्ती के SDM शत्रुहन पाठक को ADM जालौन का (न्यायिक) बनाया गया है। मिर्जापुर के मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह-2 को सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण और ADM (नमामि गंगे) विजेता को मिर्जापुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा संभल की SDM शुभी गुप्ता को सहायक निदेशक, लोहिया अकादमी, मैनपुरी के SDM अशोक कुमार को SDM हापुड़ और झांसी के SDM शुभेन्दु शेखर सिंह को विशेष कार्याधिकारी, यूपीडा नियुक्त किया गया है।
