अमेठी में कोहरे का कहर: मुसाफिरखाना अंडर ब्रिज के पास 6 वाहन आपस में टकराए, 2 की मौत

यूपी के अमेठी जिले में घने कोहरे और दृश्यता कम होने के कारण करीब 6 वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे का शिकार हुई बस में सवार 16 लोग भी घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Amethi Accident: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यह सड़क दुर्घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास हुई, जिसमें करीब 6 वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत की जानकारी मिली है, जबकि 16 अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पतला में इलाज के लिए भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है।

Road Accident.

अमेठी में भीषण सड़क हादसा

किस वजह से हुआ हादसा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। कोहर कारण दृश्यता प्रभावित थी, जिसके कारण छह वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। थाना मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अमेठी-सुल्तानपुर मोड़ के पास सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे एक ट्रक घने कोहरे के कारण रेलिंग पर चढ़ गया।

End of Feed