उमेश सिंह कुशवाहा के पास रहेगी बिहार JDU की कमान, तीसरी बार पार्टी ने जताया भरोसा; कुश' पक्ष को देंगे धार

वैशाली जिले के महनार से विधायक उमेश सिंह कुशवाहा लगातार तीसरी बार जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की बिहार इकाई के अध्यक्ष चुने गए हैं। कुशवाहा ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था और अन्य किसी उम्मीदवार के नामांकन पत्र न दाखिल करने के कारण निर्विरोध चुने गए।

पटना : जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के संगठनात्मक चुनावों के तहत वैशाली जिले के महनार से विधायक उमेश सिंह कुशवाहा लगातार तीसरी बार पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष चुने गए हैं। कुशवाहा ने शुक्रवार को इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और अन्य किसी उम्मीदवार के नामांकन पत्र न दाखिल करने के कारण निर्विरोध चुने गए। उनके चुनाव की औपचारिक घोषणा शाम 4 बजे की गई।

Umesh Singh Kushwaha Bihar JDU president

उमेश सिंह कुशवाहा तीसरी बार बिहार जदयू अध्यक्ष चुने गए (फोटो-@Jduonline)

कुशवाहा ने राज्य चुनाव अधिकारियों अशोक कुमार 'मुन्ना' और परमहंस कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रक्रिया के दौरान जदयू के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। प्रस्तावकों में बिहार के मंत्री लेशी सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक रत्नेश सदा, पूर्व मंत्री और विधायक शीला मंडल और पूनम सिन्हा शामिल थे।

End of Feed