Ujjain Crime: दोस्त के बर्थडे पर मंदिर गए युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, थाने और अस्पताल में परिजनों का भारी हंगामा

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल थाना क्षेत्र के नलियाबाखल में 18 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। वारदात के बाद परिजनों ने अस्पताल और महाकाल थाने पर जमकर हंगामा किया।

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के महाकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नलिया बाखल इलाके में आपसी रंजिश के चलते 18 साल के एक युवक मोहित की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मृतक के परिजनों और दोस्तों ने अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम और महाकाल थाने के सामने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात करना पड़ा।

ujjain crime news

उज्जैन में मर्डर के बाद मचा भारी बवाल

कैसे हुई वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उज्जैन के रविशंकर नगर का रहने वाला मोहित (18 वर्ष), पुत्र प्रेम नारायण, अपने दोस्त हर्ष के जन्मदिन के मौके पर रात में अंगारेश्वर मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद वह अपने दो दोस्तों, हर्ष और आदी के साथ स्कूटर से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोहित के मोबाइल पर जतिन नाम के एक युवक का फोन आया। फोन पर हुई बातचीत के बाद मोहित अपने दोनों दोस्तों के साथ नलिया बाखल पहुंच गया। वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे 4 से 5 युवकों ने मोहित को चारों तरफ से घेर लिया और बिना कुछ सोचे-समझे उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।

End of Feed