शहर

Kannauj News: सराफा व्यापारी की पत्नी की हत्या का खुलासा, घर में घुसकर की लूटपाट और मर्डर; मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज में सराफा व्यापारी की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लूटपाट के बाद महिला की हत्या की थी।

Image

कन्नौज हत्याकांड में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Kannauj Police Encounter: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सराफा व्यापारी की पत्नी के साथ लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर में घुसकर महिला के साथ लूटपाट, फिर हत्या

यह सनसनीखेज वारदात छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बनवारी नगर में हुई। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। आरोपी ने घर में घुसकर पहले लूटपाट की और फिर बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। जब मृतका के पति और बेटा घर लौटे तो गेट खुला मिला और कमरे में बेड पर महिला का शव पड़ा था। उसके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोटों के के निशान थे और उसके पहने हुए जेवर भी गायब थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

आरोपी ने कर्ज के कारण चुना अपराध का रास्ता

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान आज सुबह करीब 4:55 बजे पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ में उसने अपना नाम सानू उर्फ सल्लू बताया। वह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। उसने बताया कि वह हाल ही में छिबरामऊ में अपनी ननिहाल में रह रहा था। आरोपी के अनुसार उस पर कर्ज था और उसने परिवार से मदद मांगी थी, लेकिन सहायता न मिलने पर उसने अपराध का रास्ता चुना। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पेंट करने के बहाने घर के अंदर घुसा और बाद में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article