'राम मंदिर बन गया, अब उसकी रक्षा की लड़ाई लड़नी होगी', चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान; फडणवीस और भाजपा पर बोले क्या?

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के मुद्दे पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब मंदिर निर्माण के बाद उसकी रक्षा के लिए नई लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।

Ram Mandir: शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंदिर तो बन चुका है और अब इसकी सुरक्षा के लिए एक नया आंदोलन शुरू करने का समय आ गया है। उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी तंज कसा और उनसे साफ करने को कहा कि वह मंदिर के लुटेरों का समर्थन करते हैं या राम की "रक्षा" करने वालों का।

Uddhav Thackeray Ayodhya Ram Temple

शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे

नागपुर के राम नगर इलाके में राम मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती करने के बाद, ठाकरे अपनी पार्टी के राम रक्षा प्रदर्शन के तहत एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे, पार्टी सांसद संजय राउत, विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बरसों पहले शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के आंदोलन को गति दी थी, लेकिन अब शिवसैनिक एक बार फिर मंदिर के लिए संघर्ष करने की तैयारी कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा, "मुझे इस बात का दुख है कि राम मंदिर तो बन गया है, लेकिन अब हमें उस मंदिर की रक्षा के लिए एक नई लड़ाई शुरू करनी होगी।" उन्होंने फडणवीस पर उनके हालिया बयान को लेकर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि सेना (उबाठा) प्रमुख को पहले 'राम रक्षा' (भगवान राम की स्तुति वाला स्रोत) का पाठ करना चाहिए।

End of Feed