Udaipur News: वर्दी वालों का बड़ा दिल! महिला के बेटे की शादी में पुलिस ने दिया 1.11 लाख का तोहफा

उदयपुर के प्रताप नगर थाना पुलिसकर्मियों ने थाने में 25 साल से खाना बना रही महिला के बेटे की शादी में 1.11 लाख रुपये का पारंपरिक मायरा भरकर उनका सम्मान किया। SHO पूरण सिंह राजपुरोहित सहित अन्य पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों के साथ महिला के घर पहुंचे। लोगों ने पुलिस की इस पहल को मानवता और अपनापन की मिसाल बताया।

Udaipur News: उदयपुर के प्रताप नगर थाने में पुलिसकर्मियों ने मानवता और अपनेपन की अनोखी मिसाल पेश की। यहां पिछले कई सालों से थाने में खाना बना रही महिला के बेटे की शादी में पुलिसकर्मियों ने मामा की भूमिका अदा की। उन्होंने शादी में पारंपरिक “मायरा” भरकर सभी लोगों का दिल जीत लिया। पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ उनके घर पहुंची और 1.11 लाख रुपये का मायरा देकर परिवार की खुशी में शामिल हुए।

Udaipur news

पुलिसकर्मियों ने महिला के बेटे की शादी में दिया मायरा

बेटे की शादी में पुलिस बनी मीराबाई का सहारा

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम प्रताप नगर थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) पूरण सिंह राजपुरोहित सहित कई पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत के साथ सुंदरवास स्थित मीराबाई के घर पहुंचे। पुलिसकर्मी पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनकर आए थे। उनके हाथों में नकद राशि और कपड़ों से सजी हुई थालियां थीं।

End of Feed