मथुरा में बड़ा एक्सीडेंट, स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, 16 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो महिलाओं की मौत और 16 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।

मथुरा : जिले में शुक्रवार को एक स्कूल बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब एक बजे राया थाना क्षेत्र के बिरहाना गांव के पास हुआ। उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20-25 लोग अपने एक रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

Bus Tractor Trolley Accident in Mathura

मथुरा में स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर

इन लोगों की मौत

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नीरज अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर निवासी शशि (42) और रजनी (32) को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

End of Feed