Delhi News : बिना लाइसेंस चल रही थीं कॉस्मेटिक फैक्ट्रियां, दो अवैध यूनिट पर एक्शन

दिल्ली सरकार ने पुथ खुर्द में बिना लाइसेंस चल रही दो कॉस्मेटिक निर्माण इकाइयों पर छापेमारी कर उत्पाद, मशीनें, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने नमूने जांच के लिए भेजे हैं। कार्रवाई ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और कॉस्मेटिक्स रूल्स के तहत की गई।

Illegal Cosmetic Manufacturing in Delhi

(सांकेतिक फोटो-Istock)

यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। विभाग को मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टरों की दो अलग-अलग टीमों ने दोनों जगहों पर जांच की। इस दौरान स्किन केयर और पर्सनल केयर से जुड़े कई तरह के कॉस्मेटिक उत्पाद बनाए और पैक किए जाते मिले।

End of Feed