मुंबई में रफ्तार का कहर : हाई स्पीड BMW डिवाइडर से टकराकर पलटी; दो की मौत और एक घायल

महाराष्ट्र के ठाणे में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक तेज रफ्तार BMW कार के डिवाइडर से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया।

मुंबई : बदलापुर क्षेत्र में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार BMW कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में योगेश दिघे (26) और रिकेबा जैकब (24) बदलापुर के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि कार में सवार एक और व्यक्ति, आनंद, गंभीर रूप से घायल हो गया और ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ग्रुप शनिवार रात एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद बदलापुर लौट रहा था।

Mumbai BMWAccident Death

मुंबई में BMW हादसे में दो की मौत (फोटो-Twitter)

मृतकों के बॉडी पार्टी दूर मिले-प्रत्यक्षदर्शी

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जब कार टिटवाला से बदलापुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और BMW डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार पलट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लग्जरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शरीर के अंग भी घटनास्थल से काफी दूरी पर मिले। कयास लगाए जा रहे हैं कि अधिक सुबह होने के चलते चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे कार अनियंत्रित हो गई।

End of Feed