शहर

गुजरात में बनेंगे दो नए एक्सप्रेसवे, एक तो दो पवित्र धामों को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा

देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे गुजरात से ही गुजर रहा है। इससे राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने दो बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है, जिनपर 96 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया जाएगा। इनमें से एक प्रोजेक्ट सोमनाथ को द्वारका से जोड़ेगा।

Image

गुजरात में बनेंगे दो नए एक्सप्रेसवे

Photo : Twitter

गुजरात सरकार ने राज्य में दो बड़े एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। बुधवार 12 मार्च को हुई इन दो बड़े एक्सप्रेसवे को बनाने में 96 हजार, 240 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। बजट मांग पर चर्चा के दौरान सड़क और आवास विभाग एवं सदन में कोऑपरेशन विभाग के राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने इन बहुत ही महत्वकांक्षी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

क्या है एक्सप्रेसवे का नाम

गुजरात सरकार ने जिन दो महत्वकांक्षी एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की घोषणा की है, उनमें से एक का नाम नमो शक्ति एक्सप्रेसवे है और दूसरे का नाम सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे है।

कितने लंबे होंगे एक्सप्रेसवे

नमो शक्ति एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 430 किमी होगी और यह दीसा को बनासकांठा के पीपावाव से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में लगभग 39 हजार 120 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि ज्योतिर्लिंग सोमनाथ को भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका से जोड़ने वाला सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 680 किमी होगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 57 हजार, 120 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा, इन प्रोजेक्ट के समर्थन में सरकार ने आने वाले वित्त वर्ष के लिए 50 हजार करोड़ के नए बनाए गए गुजरात डेवलपमेंट फंड से 520 करोड़ दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे कहां पर बनाया जाएगा, इस बारे में अगले 6 महीने में तय कर लिया जाएगा। यानी 6 महीने में एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट तय होगा। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी इसी साल तैयार कर ली जाएगी।

एक बार डीपीआर तैयार होने के बाद ही पता चल पाएगा कि एक्सप्रेसवे बनाने के लिए कितनी प्राइवेट जमीन का अधिग्रहण करना होगा। साल 2024 तक राज्य में 1.11 लाख किमी की सड़कें हैं, जिसमें 6922 किमी के नेशनल हाईवे और 20 हजार, 585 किमी के स्टेट हाईवे के साथ ही 84 हजार किमी की ला और ग्रामीण सड़कें हैं।

बता दें कि गुजरात सरकार लगातार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार निवेश कर रही है। साल 2024-25 में भी राज्य सरकार ने 10 हजार, 45 करोड़ का बजट सड़क निर्माण, सड़कों के एक्सपेंशन और रखरखाव के लिए रखा था। नमो शक्ति एक्सप्रेसवे और सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे राज्य में व्यापार की संभावनाओं को बल मिलेगा। गुजरात के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के विकास को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और भारतमाला परियोजना से बल मिला है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article