दिल्ली

होली पर दिल्ली-एनसीआर में खूब हुई शराब की बिक्री, ये हैं हैंगओवर से छुटकारा पाने के उपाय

होली के लिए दिल्ली सहित एनसीआर के प्रमुख शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शराब की बिक्री जमकर हुई है। होली और नए साल पर एनसीआर में शराब का सेवन काफी होता है। ऐसे में हैंगओवर हो जाए तो उससे कैसे निपटें, इस बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

Image

हैंगओवर से कैसे निजात पाएं

होली का त्योहार हो या नए साल का जश्न दिल्ली-एनसीआर के में शराब की खपत काफी ज्यादा होती है। इस दौरान लोग छककर पीते हैं। कई लोगों को तो पता ही नहीं चलता कि वह कितनी ज्यादा पी चुके हैं। लेकिन इसका शरीर पर असर पड़ना लाजमी है। ज्यादा शराब के सेवन के बाद पेशाब ज्यादा आती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन के कारण सिरदर्द, चक्कर आना, थकान महसूस होना जैसे हैंगओवर के लक्षण दिखते हैं।

भले आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हों या मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, लखनऊ, चेन्नई, पुणे, जयपुर या किसी अन्य शहर में। हैंगओवर की स्थिति काफी पीड़ादायक होती है। अगर आपने ज्यादा पी ली है और अब हैंगओवर से परेशान हैं तो हम यहां आपको हैंगओवर से पार पाने के कुछ तरीके बता रहे हैं। इन्हें अपनाकर आप हैंगओवर को टा-टा, बाय-बाय कर सकते हैं।

खूब सारा पानी पिएं

शराब के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। दिल्ली-एनसीआर में वैसे भी गर्मी बहुत पड़ती है। ऐसे में आको सलाह है की खूब सारा पानी पिएं और अपने आप को हाइड्रेटड रखें। एक बार में बहुत सारा पानी पीने की बजाय बार-बार पानी पिएं।

हेल्दी खाना खाएं

शराब के सेवन से शरीर के मिनरल्स का बैलेंस बिगड़ सकता है। इसलिए पोषत तत्वों से भरपूर, विशेषतौर पर प्रोटीन युक्त भोजन करें, इससे ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहेगा।

इलेक्ट्रोलाइट है जरूरी

अल्कोहल के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, इनकी भरपाई के लिए स्पोर्ट्स ड्रिंक या इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक लें।

आराम करें

हैंगओवर होने पर आराम करने से भी राहत मिलती है। आराम करने से आप स्वयं को रिफ्रेश कर पाएंगे।

नहाना अच्छा विकल्प है

हैंगओवर होने पर ठंडे पानी से नहाना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सिरदर्द भी कम होता है।

अदरक की चाय लें

अगर आपको उल्टी का मन हो रहा है तो अदरक की चाय या कच्चे अदरक का टुकड़ा चबाने से मतली से राहत मिलती है।

कैफीन से बचें

हैंगओवर होने पर कॉफी या कैफीन युक्त ड्रिंक से बचें। किसी तरह का सॉफ्ट ड्रिंक या एनर्जी ड्रिंक न लें। यह आपकी स्थिति और बिगाड़ सकते हैं।

नोट - ऊपर बताए गए सभी उपाय सामान्य जानकारी देने के लिए हैं। यह किसी भी तरह से एक योग्य डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। यहां बताए गए उपाय सामान्य जानकारी हैं, Timesnowhindi.com इनके कारगर होने की पुष्टि नहीं करता। किसी तरह से नुकसान होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञों से राय ले लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article