छपरा में दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी, वकील बाप-बेटे की हत्या; पूरे इलाके में तनाव

बिहार के छपरा से हाल ही एक खबर सामने आई है, जिसमें दिन-दहाड़े दो वकीलों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अपराधी फरार होया है। दोनों वकीलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आइए जानें पूरा माजरा-

Chapra: छपरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिन-दहाड़े दो वकीलों की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दोनों वकीलों को दुदहीया पुल के पास बाइक पर सावार अपराधियों ने गोली मारी। वहां के स्थानिय लोगों ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। जिसके वाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, अभी घटना के संदर्भ में कोई भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वही अस्पताल में कोर्ट के पीपी समेत वकीलों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

Chapra

छपरा में 2 वकीलों की गोली मारकर हत्या

दिन दहाड़े दो वकीलों की हत्या

End of Feed