चाकू दिखाकर कोचिंग जा रही 9वीं छात्रा से गैंगरेप; वीडियो भी बनाया, पुलिस ने आरोपी के पैर में मारी गोली, दो गिरफ्तार

Shahjahanpur Gangrape: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। शाहजहांपुर के तीन लोगों पर कोचिंग जा रही 9वीं की छात्रा से चाकू दिखाकर गैंगरेप का आरोप है, जहां दो आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और तीसरे ने वीडियो बनाया।

Shahjahanpur Gangrape: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाने वाले तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बीती रात दोनों तरह हुई गोलीबारी में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी का पैर फ्रैक्चर हो गया। हालांकि, एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

Misdeed Case

9वीं की छात्रा से गैंगरेप

क्या है पूरा मामला?

शाहजहांपुर के तीन लोगों पर कोचिंग जा रही 9वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप है, जहां दो आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और तीसरे ने वीडियो बनाया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान पंडरा ग्राम निवासी आरोपी तबस्सुम और लंकुश के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed