शहर

दोस्ती शर्मसार! नाबालिग से उनके अपने दोस्तों ने की गंदी हरकतें, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक नाबालिग लड़के से उसके ही दोस्तों ने कथित तौर पर कुकृत्य किया। बता दें कि पीड़ित का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। पीड़ित लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ उसके ही तीन दोस्तों ने कुकृत्य किया।

Image

नाबालिग के साथ कुकृत्य (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Uttar Pradesh Crime: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक नाबालिग लड़के से उसके ही दोस्तों ने कथित तौर पर कुकृत्य किया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना रुद्रपुर थानाक्षेत्र के लखनघाट गांव की है, जहां तीन जनवरी को पीड़ित के गांव के रहने वाले दो लड़कों ने उससे कुकृत्य किया।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती

उन्होंने बताया कि पीड़ित का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ उसके ही तीन दोस्तों ने कुकृत्य किया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके बेटे को नौकरी का झांसा देकर मुंबई बुलाकर पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों ने उनके बेटे को नशीली दवाईयां देकर कुकृत्य किया, जिससे वह बीमार हो गया।

शादी का झांसा देकर फांसा

इससे पहले महराजगंज जिले में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का एक अन्य मामला सामने आया था। इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि आरोपी और 16 वर्षीय पीड़िता के बीच प्रेम प्रसंग था और आरोप है कि चौरसिया ने लड़की को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article