ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज, भोपाल के भदभदा घाट पर होगी अंतिम विदाई

ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर आज शाम करीब 5 बजे होगा। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम द्वारा आज उसका दूसरा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत के 13 दिन बाद आज भोपाल में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर करीब शाम 5 बजे होगा। दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा भोपाल में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। परिवार के अनुसार, सभी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Twisha sharma

ट्विशा शर्मा (फाइल फोटो)

शादी के पांच महीने बाद हुई ट्विशा की मौत

शादी के महज पांच महीने बाद 12 मई को ससुराल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मौत के इतने दिनों बाद भी ट्विशा का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हो सका है। ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उनके रसूख के चलते मामले के तथ्यों को सही तरीके से सामने नहीं रखा गया। जिसके बाद उन्होंने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की। मध्य प्रदेश कोर्ट के निर्देश के बाद ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम रविवार सुबह भोपाल पहुंची। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने बताया कि ट्विशा की अंतिम क्रियाएं तय समय पर पूरी की जाएंगी।

End of Feed