भोपाल एम्स में ट्विशा के शव का हो रहा दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली के डॉक्टर कर रहे Postmortem

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज भोपाल एम्स में दूसरा पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके लिए ट्विशा का परिवार एम्स के लिए रवाना हो गया। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपेडट सामने आया है। आज ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में किया जाएगा। इसके लिए परिवार को फोन कर सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिजन एम्स के लिए रवाना हो गए। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्ट किया जा रहा है। जिसके लिए दिल्ली एम्स (AIIMS) के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल टीम रविवार को भोपाल पहुंच गई है। टीम अपने साथ अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण भी लेकर आई है, ताकि मौत के कारणों की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच की जा सके।

Twisha Sharma second postmortem

सुप्रीम कोर्ट कल करेगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई

भोपाल के इस हाईप्रोफाइल केस पर अब देशभर की नजर है। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद से ही उसके परिवार ने पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें ट्विशा की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने दोबारा जांच की मांग की गई। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए सोमवार 25 मई को सुनवाई की तारीख तय की है। जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। बैंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे। प्रीम कोर्ट ने इस केस को “एक विवाहित महिला की संदिग्ध मौत और जांच प्रक्रिया में कथित पक्षपात” से जुड़ा गंभीर मामला माना है।

End of Feed